
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री प्रकाश श्रीवास्तव ,अखिल भारत हिंदू महासभा के लखनऊ महानगर का अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व में उनके द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर आपके सम्मानित समाचार पत्र में सेक्टर 13 इंदिरा नगर लखनऊ के 252 नंबर मकान का अवैध निर्माण रोके जाने हेतु समाचार प्रकाशित हुआ था। पूर्व में अपर आयुक्त आवास विकास से संपर्क करने के समय ही उनके द्वारा अपने मातहतों को उक्त मकान के अवैध निर्माण भाग को अति शीघ्र बुलडोजर से गिराने के आदेश दिए थे। परंतु पुनः यह अवगत कराना है कि मकान का निर्माण कार्य तो विभाग द्वारा वर्तमान में रोकवा दिया गया है परंतु मकान मालिक द्वारा ठेकेदार के मार्फत कराए गए अवैध निर्माण को अभी तक ध्वस्त करने की कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में आज पुनः अपर आयुक्त आवास विकास से मिलकर वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया जाएगा। उक्त मकान 13/252 के आज का फोटो संलग्न है।

