खलिहान की भूमि पर हुये अवैध अतिक्रमण की शिकायत

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के तहसील रुदौली क्षेत्र के एक गाँव मे खलिहान की भूमि पर हुये अवैध अतिक्रमण की शिकायत उसी गॉंव के एक व्यक्ति द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है।रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम कटघरा ग्राम जखौली तहसील रुदौली जनपद अयोध्या निवासी अनन्त राम पुत्र कंधई लाल ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है कि ग्राम जखौली मे गाटा संख्या 1037 रकबा 0.122 हे॰ भूमि खलिहान के नाम सुरक्षित भूमि है।इसी भूमि पर लगभग 0.060हे॰ भूमि पर अद्वेत प्रभा पुत्री पंचई राम ने जबरन कब्जा कर बाउंड्री वाल बना लिया है उसी बाउंड्रीवाल के अन्दर दो कमरे,बरामदा आदि बना लिया है जिससे ग्राम सभा की करोड़ो रुपये की क्षति हो रही है तथा ग्राम सभा मे खलिहान के लिए छोड़ी गई भूमि भी अवैध अतिक्रमण का शिकार हो गई। खलिहान की भूमि पर हुये अतिक्रमण को हटवाने की शिकायत की दर्जनो शिकायत कर चुके है लेकिन राजस्व विभाग के स्थानीय लीपापोती करके झूंठी रिपोर्ट लगा रहा है।अनन्त राम ने प्राशासन से ग्राम जखौली तहसील रुदौली जनपद अयोध्या की गाटा संख्या 1037 खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से हुये निर्माण को हटवाते हुये ग्राम समाज की भूमि को जबरन हथियाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *