खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने गोष्ठी आयोजित किया, ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में किया जागरूक

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खजुरी मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा का स्वागत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रईस अहमद उर्फ नियाज खान ने माला पहना कर किया।अपने संबोधन में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहाकि ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहाकि लोग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना,मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना आदि में 10 लाख तक का लोन 25 प्रतिशत अनुदान के साथ प्राप्त कर सकते हैं।साथ ही बताया कि सरकार द्वारा कुम्हारों के लिए ₹18000 मूल्य का निःशुल्क विद्युत चालित चाक, भुर्जी जाति के लिए ₹27000 निःशुल्क पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन समेत अन्य योजनाओं अनुदान सहित उपलब्ध है।गोष्ठी को सहायक विकास अधिकारी एसपी जायसवाल एवं उमाकांत गुप्ता ने भी संबोधित किया।गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान कमर जहां ने अंत में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं मे लाभ लेने की अपील किया।गोष्ठी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *