गंजबासोदा में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती प्रीति तिवारी जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह संपन्न
गंजबासोदा (जिला विदिशा, मध्य प्रदेश)।
आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में श्रीमती प्रीति तिवारी जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाए जाने की उपलक्ष में एक शुभ संदेश एवं बधाई तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित विकास एलियाजी के आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उनकी शिष्या स्वाति तामेश्वरी जी सहित अनेक श्रद्धालु बहनों ने उपस्थित होकर श्रीमती प्रीति तिवारी जी का भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने संगठन के माध्यम से भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने, नारी शक्ति जागरण, गौ संरक्षण, संस्कारशालाओं एवं गुरुकुलों की स्थापना जैसे उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
आचार्य श्री पंडित विकास एलियाजी ने अपने आशीर्वचन में कहा —
> “प्रीति तिवारी जी जैसी मातृशक्ति जब समाज में नेतृत्व करती हैं, तब धर्म, संस्कृति और राष्ट्र दोनों सुरक्षित रहते हैं। संगठन को उन पर गर्व है।”
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

