गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने हाउस टैक्स की बढ़ोतरी के विरोध में लखनऊ में उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध के बीच मेयर सुनीता दयाल ने लखनऊ में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मेयर ने भरोसा दिलाया कि शहरवासियों से फिलहाल पुरानी दरों पर ही हाउस टैक्स लिया जाएगा और बढ़ी हुई दरों को लागू नहीं किया जाएगा।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में हाउस टैक्स में ढाई गुना तक वृद्धि को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया था। शहर में कई स्थानों पर लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। बढ़े हुए टैक्स के विरोध में एक पार्षद ने इस्तीफा भी दे दिया था।
नगर निगम की ओर से मकान की उम्र के आधार पर 25 से 40 प्रतिशत तक छूट देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन मेयर ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे मकानों की वास्तविक उम्र तय करना मुश्किल होगा और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ सकती है।
मेयर ने कहा कि नए और पुराने मकानों के बीच इस तरह की व्यवस्था से लोगों में भ्रम पैदा होगा। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में स्पष्ट और व्यावहारिक समाधान निकालने की बात कही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *