गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित संगम विहार सोसाइटी में आग हादसे के बाद कराई गई सुरक्षा उपकरणों की जांच

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित संगम विहार/बीरबल नगर में 3-4 मार्च की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दंपत्ति की मौत के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी के मद्देनज़र ब्रेव हार्ट्स सोसायटी एओए प्रबंध समिति ने मेंटिनेंस टीम के साथ मिलकर सोसायटी में लगे सभी फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच कराई।
निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, पानी की पाइपलाइन समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया गया और उन्हें सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।
सोसायटी के अध्यक्ष लवीश त्यागी ने बताया कि हालिया घटना को देखते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली के तारों, मीटर बॉक्स और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। सोसायटी प्रबंधन ने निवासियों से भी बिजली के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *