गाजियाबाद के नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, इच्छुक इच्छुक विद्यार्थी 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय बुक लाना में सत्र 2026 -27 के लिए 9वीं और 11वीं की कक्षाओं के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो विद्यार्थी आवेदन भरना चाहते हैं वह सभी 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, यह विद्यालय पूरी तरह से आवासीय और निशुल्क है| प्रवेश परीक्षा की तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है, ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं, आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के लिए क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं| कक्षा 11वीं के दाखिले के लिए छात्र जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं में अध्यनरत होना चाहिए, 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी को जिले का मूल निवासी होना चाहिए| विद्यालय के प्राचार्य पीके राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यालय पूर्ण तरह से निशुल्क व आवासीय है, पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की उचित व्यवस्था है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *