गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रधानी चुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच में हुई हिंसक झड़प

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहाली गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर पहले से ही तनाव था। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजा।
भास्कर वर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *