गाजियाबाद के लम्बे जाम में फँसे यूपी के चीफ सेक्रेटरी,जांच में दोषी पाए गए ट्रैफिक इंस्पेक्टर को हटाया गया :-

ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी का काफिला जाम में फंसने के मामले में ट्रैफिक व्यवस्था में चूक होने के कारण एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर को काफी महंगा पड़ गया|ट्रैफीक इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को फील्ड ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया है, यह कार्यवाही पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड के निर्देश पर डीसीपी ट्रैफिक द्वारा की गई है| अधिकारियों ने इसे ड्यूटी में गंभीर लापरवाही मानते हुए विभागीय जांच के संकेत भी दिए हैं | यह मामला बीते 22 दिसंबर का है जब यूपी के चीफ सेक्रेटरी लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे थे| उनके मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अलग-अलग स्थानो पर ड्यूटी लगाई गई थी, चीफ सेक्रेटरी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले थोड़ी दूर पर साहिबाबाद लोनी मार्ग पर अचानक जाम की स्थिति बन गई,और जांच में यह पता चला कि यह जाम ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनवीर सिंह की ड्यूटी में लापरवाही करने की वजह से लगा| ट्रैफिक इंस्पेक्टर के द्वारा सही से ट्रैफिक नियंत्रित नहीं किया गया और न ही अपने उच्च अधिकारियों को स्थिति की सही जानकारी दी गई तथा जिसके कारण वीआईपी मूवमेंट प्रभावित हुआ | जाम की सूचना मिलते ही एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसी तरह से जाम को कंट्रोल करते हुए रास्ता साफ करवाया| अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इतने कड़े निर्देश के बावजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से नहीं की और उनके खिलाफ पहले से भी कई शिकायतें हैं जिसको देखते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को फील्ड ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *