गाजियाबाद में हाउस टैक्स विवाद के तीन सौ प्रतिशत बढ़ोतरी पर आज नगर निगम बोर्ड की हुई बैठक

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : ग़ज़िआबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन में हाउस टैक्स में करीब 300 फीसदी तक बढ़ोतरी को लेकर आज शनिवार को हुई बोर्ड बैठक जिसमें टैक्स बढ़ने से शहरवासियों और पार्षदों में नाराजगी है और वे इसे करीब 25 फीसदी तक कम करने की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नगर आयुक्त फिलहाल टैक्स कम करने के पक्ष में नहीं हैं, जबकि अधिकांश पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। पहले इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हाउस टैक्स बढ़ाने की प्रक्रिया सही है, लेकिन टैक्स की दर तय करना नगर निगम का अधिकार है।
ऐसे में अब सभी की नजर आज होने वाली बोर्ड बैठक पर टिकी है। हालांकि फिलहाल टैक्स में बड़ी राहत मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *