गीता जयंती समारोह आयोजित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी श्री गीता जयंती महोत्सव के पावन पर्व पर सनातन धर्म परिषद एवं श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास ने गीता गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें तमाम विद्वानों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता डॉ स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने की।

