गैस सिलेंडर न मिलने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस उपभोक्ता हो रहे परेशान

गैस सिलेंडर न मिलने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस उपभोक्ता हो रहे परेशान

सभी को मिल रहा आसानी से गैस सिलेंडर – डीएसओ

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।इस समय शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर के लिए गैस उपभोक्ता गैस एजेंसी पर चक्कर लगा रहे हैं।जहां पर उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। जिसके चलते होटल,रेस्टोरेंट, ढाबा, ठेले वाले के साथ-साथ अन्य गैस उपभोक्ता उपभोक्ता ऊंचे दामों में ब्लैक में सिलेंडर लेने को मजबूर हो रहे हैं।वहीं कुछ गैस उपभोक्ता अधिकारियों व जिला पूर्ति कार्यालय के साथ-साथ नेताओं, अधिकारियो के आवास पर भी चक्कर लगा रहे हैं कि जिससे उनके कहने पर सिलेंडर उपलब्ध हो जाए।इस समय सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों के यहां है जिनके यहां शादिया पड़ी व कार्यक्रम पड़े हुए हैं।इसके अलावा जिनके यहां सिलेंडर नहीं है,उनको भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।वहीं इससे संबंधित एजेंसी के कर्मी खुद ही इस समस्या को गंभीर मानते हुए कह रहे हैं कि अभी उन्हीं लोगों को पहले सिलेंडर आपूर्ति किया जा रहा है जो सबसे पहले बुक कराए थे।उन्होंने गैस उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे सभी समय से पहले सिलेंडर बुक कर लें जिससे कि उन्हें समय से सिलेंडर की आपूर्ति किया जाता रहे। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिलेंडर आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है सभी को सिलेंडर समय समय से उपलब्ध होता रहा है और आगे भी उपलब्ध होता रहेगा। किसी भी गैस उपभोक्ता को किसी भी प्रकार के असुविधा नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *