गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक पंडित यज्ञ देव शर्मा के विपुल खंड स्थित घर पर संपन्न हुई l 1. पूर्व में बैठक की पुष्टि 2.महासचिव की रिपोर्ट 3.ओपन जिम,हेल्थ एटीएम एवम अन्य विकास कार्यक्रम पर चर्चा हुई 4.नफीस जी की तरफ से प्रस्ताव सुरक्षा की दृष्टि से जनजागरण कार्यक्रम के तहत हर घर सीसीटीवी कैमरा के अभियान पर भी चर्चा हुई। 5.वार्षिकवत्सव के हर खंड से 10 लोगो की सूची तैयार कर वार्षिकवत्सव प्रभारी इं अशोक कुमार गुप्ता जी को देने का प्रस्ताव पारित हुआ l 6.महासमिति के कार्यालय पर हर रोज महासमिति का कोई भी पदाधिकारी कार्यालय पर बैठेगा l। 7.महासमिति के सामाजिक कार्यक्रम जैसे मतदाता जागरूकता रैली ,कपड़ा बैंक,दवा बैंक,सेनेटरी नैपकिन वितरण ,बर्तन बैंक ,पुस्तक वितरण,जनजागरण कार्यक्रम के विषय में चर्चा हुई l 8. गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सभी खंडों के द्वारा योग शिविर के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया । 9.गोमती नगर में आवारा कुत्तों को , आवारा जानवरों एवम बंदरो को क्षेत्र से हटाने का विषय में चर्चा हुई। 10.गोमती नगर विस्तार के पार्कों में अवैध कब्जा , विस्थापित चबूतरो के आवंटन, अतिक्रमण को हटाने पर चर्चा हुई। सर्व सहमति से सभी प्रस्ताव को पारित किया गया l अंत में अध्यक्ष जी धन्यवाद कर बैठक सम्पन्न हुई l उक्त बैठक में महासमिति के अध्यक्ष प्रो डॉ बीएन सिंह, महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल, कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पांडेय,पंडित यज्ञ देव शर्मा जी,राकेश त्यागी,पशुपति पांडेय,सीजी नायर, आरडी मौर्या,पीआर पांडेय,अरुण कुमार,अजय तिवारी, इं अशोक गुप्ता ,सुमित सिंह ,नफीस अहमद,विनय कुमार जोहरी,जय नारायण पांडेय उपस्थित रहे l अजय तिवारी प्रचार/कार्यवाहक सचिव गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *