गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के कार्यपालिका बैठक का प्रस्ताव पारित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमती नगर स्टेशन का नाम *अटल बिहारी बाजपेयी टर्मिनल* रखा जाए,बैठक में लेसा इंजीनियर राजेश कुमार एसई, सुबोध झा एक्सएम इंजी. ने भाग लिया। एसडीओ ने ओटीएस योजना के बारे में बताया और समस्याओं का समाधान किया,लखनऊ में नगर निगम के द्वारा चल रहे विकास कार्य में नगर आयुक्त से अनुरोध किया गया कि वे ठेकेदारों के नाम, काम की लागत ,काम की मात्रा, इंजीनियर का नाम ,मोबाइल नंबर के साथ चल रहे विकास कार्यों के लिए साइन बोर्ड प्रदर्शित करें।
जनप्रतिनिधियों को जनता को वार्षिक निधि का हिसाब देना चाहिए।
26 नवंबर को यातयात जागरूकता रैली की शुरुआत डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने मनोज पाण्डेय चौराहा से हैनिमैन चौराहे तक की।

