*हाईवोल्टेज की चपेट में आ कर युवक की मौत*
गोरखपुर ब्यूरो चीफ
*आंबेडकर जयंती में झंडा लहराने पर हादसा*
हरनही।।
बांसगांव थाने की हरनहीं पुलिस चौकी के सैरों गांव में आंबेडकर जयंती पर स्टील राॅड में लगा झंडा लहराने के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
सैरों गांव के बड़कापुरवा के निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार 22 वर्ष आज आंबेडकर जयंती के मौके पर सबेरे स्टील की राॅड में झंडा लगा कर लहराने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली के तार से छू जाने के कारण करंट लगने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बार झटका लगा तो युवक के हांथ से स्टील की राॅड छूट कर नीचे गिर गई, किंतु युवक ने उसे फिर से उठा लिया और ऊंचाई पर झंडा लहराते ही तेज करंट लगने से युवक जमीन पर गिर पड़ा, लोग उसे उठा कर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़े बेटे की मौत होते ही घर में चीख पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया, बताया गया कि दो भाईयों में मृत युवक बड़ा था।

