नदियों के लगातार बढ़ते जलस्तर और विभिन्न स्थानों पर रेगुलेटर व बांध में रिसाव की सूचना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर ग्रामीण विधान क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने माधोपुर, हार्बर्ट, मलौनी बांध सहित और बन्धों पर स्थित रेगुलेटरों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित विभागीय अधिरकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान विधायक विपिन सिंह ने इलाहीबाग पम्पिंग स्टेशन, कटनिया ढाला पम्पिंग हाउस रिसाव स्थल का भी जायज़ा लिया और उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंनें सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया व नगर निगम के अधिकारियों से रिसाव के कारण ग्रीन सिटी फेज -2 में हुए जलजमाव के शीघ्र निस्तारण का करने का निर्देश दिया।
मलौनी बांध के निरीक्षण के दौरान बांध पर बने रेनकट देखकर विधायक विपिन सिंह ने नाराजगी व्यक्त की और उसके शीघ्र मरम्मत का निर्देश दिया।
इस दौरान मुख्य रूप सिंचाई विभाग के एसई दिनेश सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, पार्षद मोहन सिंह, श्रवण पटेल, प्रशांत गौड़, वैभव अग्रहरि, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, अरुण गुप्ता ‘निशु’, हरि जी पाण्डेय, देवेन्द्र दुबे आदि उपस्थित रहे

