गोला-हाजीपुर पुल व सड़क के लिए मिले 263.48 करोड़ रुपये

*गोला-हाजीपुर पुल व सड़क के लिए मिले 263.48 करोड़ रुपये*
गोरखपुर मंडल प्रभारी आशुतोष चौधरी
चिल्लूपार के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने बताया कि चिल्लूपार क्षेत्र के गोला-हाजीपुर पुल व सड़क के लिए 263 करोड़ 48 लाख 56 हजार रूपये जारी हो गया है। यह गोला तहसील के लिए बड़ी सौबात है, जबकि 228 करोड़ 75 लाख 72 हजार रुपये योगी सरकार पहले ही दे चुकी है। विधायक ने बताया कि पुल-सड़क बन कर जब एक साल में (2026 तक) तैयार होकर जनता-जनार्दन को सौंपा जाएगा तो इसकी कुल लागत होगी लगभग 500 करोड़ (492 करोड़ 24 लाख 28 हजार रूपये होगी। इस पुल के बन जाने से गोला का विकास तो होगा ही इलाहबाद, वाराणसी की दूरी कम हो जाएगी। आजमगढ़ के दियारा क्षेत्र का भी विकास होगा। वहां के बच्चों को नाव पर चढ़ कर गोला पढ़ने नहीं आना पड़ेगा। अब बाढ़ में उनकी पढ़ाई बंद नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *