ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा उलट फेर करते हुए गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर दोनों जगहों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है, अब गौतम बुद्ध नगर की नई डीएम मेधा रूपम होंगी, जबकि गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का कार्यभार दिया गया है,और गाजियाबाद के जिला अधिकारी दीपक कुमार मीणा को गोरखपुर भेजा गया है| गौतम बुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी मेधा रूपम अभी तक कासगंज में प्रशासनिक सेवा दे रही थी, ये अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती हैं, अब गौतम बुद्ध नगर के विकास को नई दिशा देंगी| गाजियाबाद के जिला अधिकारी दीपक कुमार मीणा जो की 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने गाजियाबाद में जनसुनवाई और प्रशासनिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया अब गोरखपुर को अपनी प्रशासनिक सेवाओं से एक नई गति देने का कार्य करेंगे|

