ग्रामीण इलाकों में 2234 चिन्हित होलिका स्थलों 5 अति संवेदनशील तथा 91 संवेदनशील चिन्हित – बलवंत चौधरी

ग्रामीण इलाकों में 2234 चिन्हित होलिका स्थलों 5 अति संवेदनशील तथा 91 संवेदनशील चिन्हित – बलवंत चौधरी

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।होली पर्व को कुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन अभी से खाका तैयार करने में जुड़ गया है।होली को लेकर जहां सभी थाना क्षेत्रों से संबंधित सीओ व
थानाध्यक्ष के साथ वहां के संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर पीस कमेटी की बैठक भी कर रहे हैं।वहीं होलिका दहन को लेकर भी पुलिस चाक चौकस दिखाई दे रही है।इस संबंध में एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस वहां के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक भी कर रही है।वहीं शाम को थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व कस्बों में सुरक्षा कर्मी पैदल गस्त कर कर लोगों को सुरक्षा के प्रति एहसास भी कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 2234 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा।जिसमें 475 आबादी वाले स्थान पर 5 ऐसे होलिका स्थल के लिए चयनित किया गया है।जहां पर पिछले वर्ष विवाद भी हुए थे पांच ऐसे अति संवेदनशील होला स्थल चिन्हित किए गए हैं। जहां पर होलिका दहन की समय मारपीट की संभावना रहती है।इसीलिए इसे अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।बताया कि इसके अलावा 91 होलिका दहन स्थल को संवेदनशील तथा 2135 होला स्थल को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है।उन्होंने बताया कि सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में होलिका दहन थाना इनायत नगर में चिन्हित किया गया है।वहीं थाना तारुन क्षेत्र में चार होलिका स्थल ऐसे चिन्हित किए गए हैं।जहां पर आए दिन उस समय विवाद होता रहता है बताया कि सबसे अधिक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में 3 अति संवेदनशील हॉल का स्थल है और तारुन थाना क्षेत्र में 21 संवेदनशील होला स्थल चिन्हित किए गए हैं।बताया कि सबसे अधिक इस बार भी थाना विधायक नगर क्षेत्र में 235 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा।होली पर्व को होलिका दहन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए विवादित स्थलों के साथ-साथ संवेदनशील व अति संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।और इसके अलावा टीम भी भ्रमणशील रहेगी।वही होलिका दहन के साथ-साथ होली पर्व को शांति से संपन्न करने के लिए संबंधित सर्किल के सीओ और थानाध्यक्ष को रहने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।उन्होंने इन अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि अगर किसी के भी क्षेत्र में अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।वही लोगों से अपील कि होली पर्व पर आपसे भाईचारे का पर्व है।इस शालीनता पूर्वक बनाएं बहकावे में आकर ऐसा काम ना करें कि जिस की पुलिस को आपके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करनी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *