ग्रामीण जन मानस को एड्स और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक किया

ग्रामीण जन मानस को एड्स और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विश्व एड्स दिवस के मौके पर गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की एक सराहनीय पहल में, लखनऊ के प्रबंध निदेशक महेश गोयल के नेतृत्व में, गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज, लखनऊ, निदेशक डॉ ओपी वर्मा के मार्गदर्शन में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से समुदायिक यात्रा का आयोजन किया गया। समुदायिक यात्रा के लिए कॉलेज स्तर पर टीम का गठन किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, और कर्मचारियाें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, के निदेशक डॉ (प्रोफेसर) अविनाश चंद्र श्रीवास्तव के सहयोग द्वारा अनुभवी चिकित्सक की टीम भी समुदायिक यात्रा में सम्मिलित हुई। चिकित्सक की टीम में शकुंतला आई केयर हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश जायसवाल भी सम्मिलित हुयें।

सामुदायिक यात्रा के दौरान टीम ने बराबंकी जिले के हरख ब्लॉक में स्थित कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में ठहराव किया। इस दौरान स्थानीय प्रधान अयोध्या यादव और विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप द्विवेदी मौके पर उपस्थित रहे और पूरी टीम का स्वागत और सम्मान किया।

समुदायिक यात्रा के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा गाँव में रैली, नुक्कड़-नाटक, घर-घर स्वास्थ्य सर्वेक्षण जैसी विविध गतिविधिओं का आयोजन कर ग्रामीण जन मानस को एड्स और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार चिकित्सक ओम प्रकाश जायसवाल, लक्ष्मी सिंह समेत अन्य सहयोगियों अमृता सिंह, निशा यादव और आकाश यादव ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की और उचित परामर्श दिया। गोयल फार्मेसी कॉलेज के शिक्षकों अमित कौशिक, गुलाब चंद्र, श्वेता शुक्ला, मीरा कुमारी, सलिल तिवारी समेत अन्य सहयोगी नन्हे लाल और कृष्णवीर ने मौके पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

छात्रों, शिक्षकों, चिकित्सकों और स्थानीय अधिकारियों के सहयोगात्मक प्रयासों ने विश्व एड्स दिवस 2023 को एक यादगार और प्रभावशाली कार्यक्रम बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *