ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक व आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे बालेश्वर लाल की जन्म जयंती उनके प्रतिमा के समीप गड़वार में पहली जनवरी बुधवार को सुबह 11 बजे से मनाई जाएगी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक व आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे बालेश्वर लाल की जन्म जयंती उनके प्रतिमा के समीप गड़वार में पहली जनवरी बुधवार को सुबह 11 बजे से मनाई जाएगी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गड़वार(बलिया) : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक व आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे बालेश्वर लाल की जन्म जयंती उनके प्रतिमा के समीप गड़वार में पहली जनवरी बुधवार को सुबह 11 बजे से मनाई जाएगी।इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके निराकरण पर विचार मंथन किया जाएगा।समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र बलिया के सांसद सनातन पांडेय होंगे।गोष्ठी में न सिर्फ बलिया के बल्कि प्रदेश के अन्य जनपदों के भी पत्रकार शामिल होंगे।इस आशय की जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *