अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मिल्कीपुर तहसील इकाई की बैठक तहसील प्रांगण में सम्पन्न हुई।जिसमे एसोसिएशन के तहसील कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।जिसमें अध्यक्ष हृदय राम मिश्र तथा भोलानाथ मिश्र व विजय मिश्र को उपाध्यक्ष ,भवानी प्रसाद पांडे व लल्लन किशोर तिवारी महामंत्री, गोपीनाथ रावत कोषाध्यक्ष/ महामंत्री, कालिका प्रसाद व विक्रमादित्य सिंह को संगठन मंत्री ,अवधेश कुमार शुक्ल प्रचार मंत्री, हैदर रजा प्रचार मंत्री, विनोद कुमार तिवारी मंत्री ,दिवाकर और शुभम् पाठक सदस्य बनाये गये।इस बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष हृदय राम मित्र ने कहा कि संगठन पत्रकार साथियों के साथ हमेशा सुख दुख में रहा है और हमेशा रहेगा।किसी भी प्रकार का उत्पीड़न व अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, शासन प्रशासन तक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इसकी लड़ाई लड़ेगा।सम्मानित पदाधिकारियों को बैठक में संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र ने कहा।इस बैठक को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के और अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया उपाध्यक्ष भोला नाथ मिश्र ने कहा हमारे पत्रकार साथियों के साथ अगर कोई सम्मान के साथ खिलवाड़ करता है तो ईंट का जवाब कलम की नोंक से दिया जायेगा, तहसील कोषाध्यक्ष गोपीनाथ रावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा संघे शक्ति कलियुगे एकता में ताकत है हम सभी पत्रकार साथी एक हो करके संगठन को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

