जौनपुर के विकास खण्ड बक्शा के ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र यादव व अखिलेश गौड के विरुद्ध राज्य सूचना आयोग द्वारा 25000 – 25000( पच्चीस- पच्चीस हजार) रूपये का अर्थ दण्ड लगाया गया था जिसकी राशि अभी तक जमा न किये जाने से आयोग शक्ति करते हुए दिनांक 24 मई 2022 को वसूली की नोटिस जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश व निदेशक पंचायती राज, निदेशालय लखनऊ एवं जिलाधिकारी जौनपुर को पत्र भेज कर उपरोक्त दोनों के वेतन से कटौती करके जुर्माना की राशि तत्काल जमा करने एवं कार्य मे लापरवाही के कारण उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाई करने का निर्देश जारी किया गया है| ज्ञात हो कि श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती वीनू पान्डेय द्वारा प्रावधानों का पालन करते हुए सूचना मांगा गया था जिसे उपरोक्त लोगों द्वारा न दिए जाने से नाराज होकर राज्य सूचना आयोग के समक्ष अपील प्रस्तुत किया गया था जिसपर सुनवाई के दौरान कई बार मौका दिया गया परन्तु उपरोक्त सूचना अधिकारी मांगी गई सूचना के अनुरूप सूचना उपलब्ध कराने में असफल रहे सुनवाई के दौरान अपील संख्या एस- 5/2194/ ए/2019 श्रीमती वीनू पान्डेय बनाम सूचना अधिकारी/ खण्ड विकास अधिकारी बक्शा में सुनवाई के दौरान प्रतिवादी की तरह से ग्राम विकास अधिकारी श्री अखिलेश गौड उपस्थित होकर बताया कि श्री धर्मेन्द्र यादव तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी एक वर्ष से ग्राम का अभिलेख लेकर फरार है बार बार खण्ड विकास अधिकारी को पत्र के वावजूद अभिलेख नही दिया गया जिस कारण से सूचना नही दिया जा सकता है जिससे नाराज होकर मा0 श्री अजय कुमार उप्रेती मा० राज्य सूचना आयुक्त के द्वारा धारा 20(1) के तहत मुंबई रू०-25000 का जुर्माना दिनांक 27-4 -2022 को अधिरोपित किया गया था और अपील संख्या एस-5/2193/ ए/2019 प्रमोद पाण्डेय बनाम जन सूचना अधिकारी/ खण्ड विकास अधिकारी बक्शा में सुनवाई के दौरान प्रतिवादी द्वारा बार बार आयोग के द्वारा अवसर दिऐ जान के बाद भी बांटिये सूचना न देने के कारण श्री अखिलेश गौड ग्राम विकास अधिकारी बक्शा के विरुद्ध भी दिनांक 27/4/2022 को पच्चीस हजार रुपये का अर्थ दण्ड अधिरोपित किया था अभी तक दण्ड राशि जमा न होने से सयुंक्त रजिस्टार उ० – प्रदेश द्वारा अपने पत्र संख्या 1568 व पत्र संख्या 1565 दिनांक 24 मई 2022 के द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी जौनपुर अर्थ दण्ड वसुली की नोटिस जारी करते हुए उपरोक्त दोनों धर्मेन्द्र यादव व अखिलेश गौड के बेतन से वसूली करते हुए धनराशि जमा करने का निर्देश दिया गया है | जिससे पंचायत विभाग के अधिकारियों में हडकंप मचा है|

