ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: दनकौर कोतवाली क्षेत्र में बीबीए छात्र आकाश को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि 3 मार्च की रात भट्टा गांव निवासी आकाश का पड़ोसियों अमित, सचिन और अन्य लोगों से विवाद हो गया था। शिकायत देकर लौटते समय आरोपियों ने रास्ते में घेरकर फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें आकाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

