ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बकाया पानी का बिल न जमा करने वाली सोसाइटियों को भेजा नोटिस:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण टीम ने पानी का बिल बकाया रखने वाली लगभग 101 सोसाइटियों को नोटिस जारी किया है, इन सोसाइटियों के ऊपर लगभग 150 करोड रुपए का पानी बिल बकाया है| फ्लैट खरीददारों से बिल वसूलने के बावजूद भी प्राधिकरण को भुगतान नहीं किया जा रहा है| इसी कारण प्राधिकरण ने नोटिस भेज कर आरसी ( रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करने की चेतावनी दी है,सबसे बड़ी खास बात यह है कि ये सारी सोसाइटियाँ ग्रेनो वेस्ट की ही है | जल विभाग के सीनियर मैनेजर विनोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे बड़ी समस्या उन सोसाइटियों से है जहाँ एओए बन चुकी है, लेकिन आरोप है कि एओए सभी निवासियों से पानी का बिल वसूल तो रही है लेकिन अथॉरिटी के खाते में पैसा जमा नहीं करवा रही है| उन्होंने और आगे बताते हुए कहा कि पिछले साल प्राधिकरण की शक्ति दिखाने पर लगभग 43 करोड़ की रिकवरी हो पाई थी, जिसे देखते हुए एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इस बार भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं| पानी बिल जमा न होने के कारण शहर की जलापूर्ति प्रणाली के रखरखाव में काफी बाधा आ रही है, अगर नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो प्राधिकरण की तरफ से कड़ी कार्यवाही की जाएगी | एसीईओ प्रेरणा सिंह ने आगे और बताते हुए कहा कि पानी का बिल जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गई है| पहले चरण में ग्रुप हाउसिंग के बड़े अवंटियों को नोटिस जारी कर बकाया पानी बिल भुगतान करने के लिए कहा गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *