.चरक एंड सुरुचि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेलकूद समारोह सम्पन्न
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).चरक एंड सुरुचि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेलकूद समारोह 2025-26 दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल समापन के साथ सम्पन्न हुआ। 14 और 15 नवम्बर को आयोजित इस खेल महोत्सव में नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल और एजुकेशन विभाग की टीमों ने विभिन्न खेलों में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम में चरक एवं सुरुचि ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती रितु सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।समापन समारोह में एजुकेशन विभाग की प्राचार्य डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं।
इस वर्ष के खेल समारोह का आयोजन एजुकेशन विभाग द्वारा डॉ. अनुराधा त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया, जबकि खेल संचालन की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स कोच एवं को-ऑर्डिनेटर करन विश्नोई ने सफलतापूर्वक निभाई। नर्सिंग प्राचार्य डॉ. कमना यूसुफ, नर्सिंग डीन श्रीमती चंद्रा चौहान, पैरामेडिकल प्राचार्य श्रीमती प्रियंका वर्मा और फार्मेसी प्राचार्य श्रीमती पूजा प्रधान की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्या की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।

