अयोध्या(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) जिले के बीकापुर कोतवाली के बेनी गद्दोपुर के रहने वाले मो0 कलीम अपने परिवार के 8 लोगों के साथ मुंबई जाने के लिए ऑटो बुक करा कर फैजाबाद रेलवे स्टेशन आ रहे थे कि चांदपुर पयागराज रोड पर स्कॉर्पियो ने आटो में टक्कर मार दी।सूत्र के मुताबिक जिससे आटो चालक अर्जुन पांडे निवासी बेनी गद्दोपुर की मौके पर ही मौत हो गई।वही मोहम्मद कलीम की 44 वर्षीय पत्नी हिना गंभीर रूप से घायल हो गई आनन-फानन में पुलिस की मदद से परिवार वालों के द्वारा 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल महिला हिना की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद कलीम अपने परिवार के साथ ऑटो बुक करके फैजाबाद रेलवे स्टेशन से मुंबई रोजी रोटी कमाने अपने 8 परिवार के सदस्यों के साथ जा रहे थे, और यह हादसा हो गया।

