ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर चोरी के बाइक से के साथ भाग रहे प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया है।
सरपतहा थाना क्षेत्र के सुईथाकला गांव के (महुआतर ) निवासी अरुण बिंद अपने बगल गांव की प्रेमिका को लेकर शाहगंज गया था शाहगंज से वापस लौटते समय शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव बाजार के पहुंचा था तभी बूडूपुर थाना सरपतहा निवासी प्रमोद बिंद की नजर बीते माह चोरीन हुई बाईक पर गई तो पीछा कर लिया करीब 15किलोमीटर दूर तक पीछा करते हुए लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित पिपरौल गांव के पास घेर कर पकड़ लिया दोनों को संभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने के बाद दोनों प्रेमी जोड़े को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बीते 8 मई को बूडूपुर से पिंटू बिंद निवासी महुआतर के यहा बारात आयी थी द्वार पूजा के दौरान उक्त बाइक चोरी हो गई थी जिसकी सूचना पीड़ित स्थानीय पुलिस को लिखित रूप से दिया भी था थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है प्रथम दृष्टया युवक युवती से बरामद की गई बाइक चोरी की बताई जा रही है जिसकी जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

