चोरी की योजना बना रहे दो लोंगो को सुरेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने एक अन्य चोरी में भी बताया अभियुक्त

सुरेरी- स्थानीय पुलिस उच्चाधिकारी के निर्देश पर बुधवार की देर रात्रि थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायन चौरसिया, उपनिरीक्षक रामलाल, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल बलवंत यादव, कांस्टेबल सौरभ सिंह के साथ संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध ब्यक्ति की तलाश कर रहे थे | पुलिस का दावा है की उसी दौरान क्षेत्र के सुल्तानपुर चौराहे से भदखिन मार्ग पर चौराहे से महज 15 से 20 कदम की दूरी से दो लोंगों को चोरी की योजना बनाने के दौरान गिरफ्तार कर ली | पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक नूकिला राड भी बरामद हुआ | गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव के बबलू उर्फ नाटे पुत्र सकुर नाई व दूसरा गोरख पुत्र ताहिर के रुप में हुई जिसे पुलिस सुरेरी थाने ले आकर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई | पुलिस का दावा है की कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त दोनो व्यक्तियों ने बीते 26 मार्च दिन शनिवार की रात्रि को क्षेत्र के देहुँआ गॉव निवासी सुनील मोदनवाल की कसेरु चौराहे पर स्थित मीठे की दुकान से हुई 4500 रूपये नकद समेत मीठा व ट्रे की चोरी को भी कबूल किया पुलिस को चोरी के दो स्टील के ट्रे भी उक्त दुकान के पास से बरामद हुआ | जिसमें सुरेरी पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिये | इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायन चौरसिया ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *