छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई की जाए : भगवा परिषद
बरेली: भगवा परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना ने आज प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार से भेंट कर उनसे छठ पूजा से पूर्व शहर के प्रमुख घाटों की सफाई की मांग की उन्होंने इस अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की । डॉक्टर अरुण कुमार ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यवाही करने को निर्देशित किया ।

