छात्र अपनी शिक्षा में हो रही रूकावट को दूर कर सशक्त व आत्मनिर्भर बने: निदेशक मनीष सिंह

छात्र अपनी शिक्षा में हो रही रूकावट को दूर कर सशक्त व आत्मनिर्भर बने: निदेशक मनीष सिंह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की नि:शुल्क स्मार्ट फोन योजना 2022 के तहत श्री कृष्ण दत्त अकादमी डिग्री कॉलेज वृन्दावन योजना के बी. एस. सी., बी कॉम एवं बी एड के 2022 बैच के उत्तीर्ण विद्यार्थियों का स्मार्ट फोन वितरण समारोह आज संपन्न हुआ।
श्री कृष्ण दत्त अकैडमी डिग्री कॉलेज वृन्दावन के प्रांगण में बीएड बीकॉम एवं बीएससी के 2022 बैच में सफलतापूर्ण उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के सौजन्य से स्मार्टफोन योजना के तहत सभी छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के निदेशक मनीष सिंह, डिप्टी डायरेक्टर निशा सिंह, सह निदेशक कुसुम बत्रा, डॉ. नवीन कुलश्रेष्ठ, नेहा सिंह, महिला प्रतिनिधि व शैलेन्द्र खेल अधिकारी विधायक सरोजिनी नगर डॉ. राजेश्वर सिंह एवं सरोजिनी नगर, के एन सिंह, पार्षद खारिका क्षेत्र, हिमांशु अम्बेडकर पार्षद शारदा नगर क्षेत्र ज्ञान दीक्षित विकास समन्वयक सरोजिनी नगर क्षेत्र एवं उमाशंकर सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि गणमान्य पार्षदों के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया l सभी गणमान्य अतिथियों को बुके व मोमेंटो देकर निदेशक मनीष सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा स्मार्टफोन से शैक्षिक तकनीकी एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सदुपयोग करने के लिए जानकारी प्रदान की l जिसके द्वारा छात्र अपनी शिक्षा में हो रही रूकावटो को दूर कर सके एवं सशक्त व आत्मनिर्भर बने l
इस अवसर पर संस्था के निदेशक मनीष सिंह ने भारत सरकार के इस सहयोग एवं प्रोत्साहन पर बधाई दी व प्रशंसा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *