छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता के गुप्तांग पर किया प्रहार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव एक विवाहिता को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया। छेड़खानी करने में असफल आरोपी ने विवाहिता के गुप्तांग में डंडा डाल दिया! जिससे उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया! घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के पति राजू चौहान की तहरीर पर एक के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
पीड़िता के पति द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार 24 वर्षीय विवाहिता रविवार गांव से कुछ दूर नाले के पास जंगल में शौच के लिए गई थी। वही गांव के ही कुंवर चौहान ने उसके साथ जबरन छेड़खानी करना शुरू कर दिया। जब विवाहिता ने छेड़खानी का विरोध किया तो कुंवर चौहान ने उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर वही गिरी पड़ी हुई थी काफी देर बीत जाने के बाद जब विवाहिता घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर चल दिए। देखा तो वह वहां लहूलुहान होकर पड़ी हुई थी। किसी तरह चारपाई से उसे घर लाए। इसके बाद आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया। चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करने के बाद गंभीर हालात होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पति राजू चौहान ने गांव के कुंवर चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी ने बताया कि गांव में दुष्कर्म की घटना की जानकारी हुई थी मौके पर पुलिस पहुंची थी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *