जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा में लखनऊ के 60 से अधिक भक्तजन सम्मिलित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभुजी, अध्यक्ष इस्कॉन लखनऊ के निर्देशन में आयोजित जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा में लखनऊ के 60 से अधिक भक्तजन सम्मिलित हुए। यात्रा में सभी भक्तों ने भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव , सुभद्रा माता के दर्शन किए, भगवान नीलमाधव, साक्षी गोपाल, टोटा गोपीनाथ, लिंगराज महादेव, अनंत वासुदेव, अल्हर नाथ, गुंडीचा मंदिर, सोनार गौरांग, कोनार्क सन टेंपल, श्रीचैतन्य महाप्रभु की लीलास्थली गंभीरा, सिद्ध बकुल, श्रील हरिदास ठाकुर जी की समाधि के दर्शन किए, सभी भक्तजनो ने धाम में प्रभुजी के श्रीमुख से भगवतकथा का श्रवणलाभ लिया, तथा महानदी में स्नान किया।

