जनगणना के लिए कर्मियो को किया जायेगा प्रशिक्षित – डीएम
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।डीएम /प्रमुख जनगणना अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य (मई-जून 2026) द्वितीय चरण जनसंख्या गणना (फरवरी 2027) में की जायेगी।और राष्ट्रीय महत्व के इस समयबद्ध कार्य के सफल संचालन के लिए जनगणना कार्य में लगाये जाने वाले राज्य सरकार के पदाधिकारियों के लिए गुणवत्ता प्रशिक्षण प्रदान किया जाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। समस्त कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने,चार्ज स्तर पर आवंटित फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति चार्ज स्तर पर की जाती है।नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा जनपद हेतु पूर्व से नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण प्राप्त कर सम्बन्धित चार्ज के प्रगणक/सुपरवाईजर को प्रशिक्षित किया जायेगा।नियुक्त फील्ड ट्रेनरों को जनपद मुख्यालय स्तर पर 03 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कराये जाने हेतु रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या (9628365450) अरविन्द कुमार को प्रशिक्षण स्थल का नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।नामित नोडल अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति में 03 दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23,24 व 25 मार्च को 10 बजे पूर्वाह्न से 05 बजे अपराह्न तक स्थान क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, डाभासेमर, अयोध्या) समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराकर सूचना एडीएम (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी, अयोध्या को उपलब्ध कराया जायेगा।फील्ड ट्रेनर्स हेतु जनपद में अधिकारियों को नामित किया गया है,जिसमें फैजाबाद (सदर) के ग्रामीण क्षेत्र में 10 चार्ज स्तर पर आवंटित फील्ड ट्रेनर्स को नामित किया गया है।इसी तरह नगर निगम के शहरी क्षेत्र में जोन-1 में 05, जोन-2 में 05 व जोन-3 में 05 फील्ड ट्रेनर्स को लगाया गया है। नगर पंचायत (सी0बी0) शहरी में 02, नगर पंचायत गोसाईगंज ग्रामीण में 02, बीकापुर ग्रामीण में 12, नगर पंचायत बीकापुर शहरी में 02, मिल्कीपुर में ग्रामीण में 14, नगर पंचायत कुमारगंज शहरी में 02, सोहावल ग्रामीण में 10, नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा शहरी में 02, नगर पंचायत खिरौनी (सुचिता गंज) शहरी में 02, रूदौली ग्रामीण में 12, नगर पालिका परिषद रूदौली शहरी में 03 व नगर पंचायत मां कामाख्या शहरी में 02 चार्ज स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स हेतु अधिकारियों को नामित किया गया है।

