जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह की दिवंगत माता को सैकड़ों लोगों ने दिया भावभीनी श्रद्वांजलि 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) बुधवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह की दिवंगत माता की शांति भोज में अनेक लोग शामिल होकर उनकी माता को भावभीनी श्रद्वांजलि दिया।मालूम हो कि कोतवाली नगर क्षेत्र के चेला छावनी पर उनके आवास पर सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का आना जाना लगा रहा जो कि देर शाम तक चलता रहा।मधुर व मिलनसार दिखने वाले भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश के महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह के कुशल नेतृत्व का नतीजा ही है वहाँ पर सभी वर्ग से जुड़े लोग दिखे।इस मौके पर भारत की नौजवान सभा के कामरेड से जुड़े लोगों के अलावा देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र व एनबीसी चैनल ब्यूरो चीफ राजेश श्रीवास्तव,देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र के जिला संवाददाता डाक्टर अजय तिवारी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से सपा पार्षद जगत नारायण यादव,राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी यूथ विग्रेड विजय नारायण यादव,साकेत महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डाक्टर अनिल कुमार सिंह,कामरेड के आर यादव,माकपा के जिलासचिव कामरेड अशोक यादव,कांग्रेस पार्टी के युवा नेता शरद शुक्ला,कामरेड शेर बहादुर शेर,सुभाष चन्द्र,शैलेन्द्र सिंह,अवध राम यादव के अलावा पत्रकार जगत से जुड़े लोगों के अलावा अधिकारी वर्ग,राजनैतिक व गैर राजनैतिक दलो के अलावा अनेक क्षेत्रों जुड़े लोगों ने आकर उनकी माता को भावभीनी श्रद्वांजलि दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *