अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। कुंडा विधायक राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) ने मंगलवार को मिशन 2022 का शंखनाद कर जनसेवा संकल्प यात्रा शुरू की। उनकी यात्रा जिला मुख् उच्चयालय से होते हुए सुल्तानपुर के रास्ते सबसे पहले अयोध्या पहुंचेगी।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (जदलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने कहा कि अयोध्या राजनीति का अखाड़ा नहीं, उनके आराध्य का धाम है। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेना जरूरी है। भगवान के चरणों माथा टेककर मिशन पर निकलने से सफलता मिलती है। राजा भैया ने बताया कि पार्टी की नीतियों, सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाना, समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करने के लिए जनसेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करनी है। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान तो पहले से ही शुरू था, लेकिन कोविड महामारी के चलते रैलियां, सभाएं, जनसम्पर्क नहीं हो सकता था। इसकी वजह से अभी तक रैली नहीं की गई।अयोध्या। सभी पार्टी के पदाधिकारियों की राय है कि हम जिन सीटों पर मजबूत हो, उसी पर चुनाव लड़ा जाए। इसके लिए करीब 100 सीट चिह्नित की गई है। गोरक्षनाथ पीठ से हमारा तीन पुश्तों का संबंध है, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तबसे जानता हूं, जब वह सांसद भी नहीं थे। अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो उनके सम्मान में हमारी पार्टी प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगीयह बातें पूर्व मंत्री व जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहीं। वह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। वह रंग महल मंदिर भी गए और वहां के महंत रामशरन दास का आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल का गठन नवंबर 2018 में हुआ था।उसके बाद पूरे प्रदेश, देश कोविड की चपेट में आया। उस मंजर को आप सभी लोगों ने देखा। अब ईश्वर से कृपा से कोविड का असर समाप्त हो चुका। अब अपने कार्यकर्ताओं से मिलने, उनकी राय जानने और जनता का आशीर्वाद लेने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया। कहा कि वह बाल काल से ही अयोध्या आते रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों बार रामलला व हनुमानजी के दर्शन किए हैं। आज इसे राजनीति से जोड़ा जाना उचित नहीं है। कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है। तेल का दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर वह जनता के समक्ष जा रहे हैं। किसी राजनीतिक दल से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी हमारी किसी भी दल से कोई भी बात नहीं हुई है।
राजा भैया फैजाबाद स्थित भाजपा नेता शक्ति सिंह के आवास राम भवन भी गए। यहां उन्होंने उनके पिता स्व गुरुदत्त सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

