ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सन 2023 के अपने एस एस बी परीक्षा के सर्वप्रथम सफल कैंडिडेट को बधाई देते हुए जनरल सलूट मेंटर्स डिफेन्स अकादमी ने प्रत्युष पांडेय को उनके जन्मदिन जो की १३ जनवरी को है , उस उपलक्ष्य पर भी हार्दिक शुभकामनाये दी है। सेना के सीनियर अधिकारियों द्वारा संचालित जी एस एम डिफेन्स अकडेमी मई प्रशिक्षित कैंडिडेट प्रत्युष पांडेय अपने अथक परिश्रम एवं कड़ी मेहनत से भारतीय सेना की सबसे कठिन माने जाने वाली एस एस बी परीक्षा को उत्तीर्ण किया। जी एस एम डिफेन्स अकडेमी मे शिक्षित कैंडिडेट्स का अभी तक का नतीजा बहुत बेहतर रहा है। इस अकादमी से ट्रेंड किया हुआ हर दूसरा कैंडिडेट स्क्रीन इन हुआ है और बहुत काम अंतराल मे इनके ३ कैंडिडेट्स ने एस एस बी परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। ये कैंडिड्ट्स है आयुष कुमार, हेमंत समद्दर और प्रत्युष पांडेय। इस अकादमी का प्रतिनिधित्व कर रहे ब्रिगेडियर यशपाल सिंह का कहना है कि हमारे साथ सभी सेना मे अधिकारी बनने के इच्छुक कैंडिडेट्स अपनी लिखित परीक्षा के साथ ही एस एस बी परीक्षा की तैयारी करते है। ये तीनो ही सफल कैंडिडेट इसके जीवंत उदाहरण है। यदि सभी कैंडिडेट्स का पर्सनालिटी डेवलपमेंट समय पर होगा तो ही वो सबसे आगे रहेंगे और सफल होंगे।

