जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ लोकतंत्र व सरकार के बीच समन्वय का सूचक……पंकज चौधरी

जन विश्वास यात्रा के दौरान जगह-जगह उमड़ी भीड़,बजे ढोल नगाड़े,वेद मंत्रों व शंख ध्वनि के साथ हुआ स्वागत

।भाजपा की जन विश्वास यात्रा का खजनी विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह प्रमुख चौराहों पर पर जोरदार भव्य स्वागत किया गया।यात्रा की नेतृत्व कर रहे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ रथ वाहन पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम,राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,क्षेत्रीय विधायक संत प्रसाद,
विधायक विमलेश पासवान,खजनी
विधानसभा प्रभारी निरंजन त्रिपाठी मौजूद रहे,
खजनी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी डीजे ढोल नगाड़े के साथ माल्हनपार पहुंचे,उन्होंने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर खजनी विधान सभा में प्रवेश कराया।उसके बाद यात्रा क्षेत्र में माल्हनपार,भरोहिया चौबे,बढ़नी,
खजनी सिनेमा हाल व मेन चौराहा,कटघर चौराहे पर जोरदार भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान हुई सभाओं में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोगो को संबोधित करते कहा क्षेत्र में जगह-जगह उमड़ी भीड़ राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन कर रही है।इससे साफ है कि भाजपा की नीतियों से लोग प्रभावित हुए है जो लोकतंत्र और सरकार के बीच समन्वय सूचक को दर्शाता है इसलिए विधानसभा चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है।स्वागत करने वालों में आवास विकास राज्य मंत्री अश्वनी त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष हरकेश राम त्रिपाठी, रामकृष्ण पाठक, संतराज पासी, सुरेंद्र सिंह,तारकेश्वर मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह,अवध बिहारी मिश्रा,रामवृक्ष सिंह, जगदीश चौरसिया राजाराम कनौजिया विनोद शर्मा लालचंद त्रिपाठी,रामपाल सिंह, माया मिश्रा,पूनम सिंह आज सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *