जबरदस्ती प्रेमी ने प्रेमिका को पहना दिया सिन्दूर
आज़मगढ़
रिपोर्ट: नीतीश जायसवाल आज़मगढ़
पूर्व से रिश्तेदारी होने के कारण बन गया था सम्बन्ध।
जीयनपुर कोतवाली मे दी गयी तहरीर।
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोनू पुत्र रामावतार नरहन खास निवासी थाना कोतवाली जीयनपुर पर चंदा पुत्री बेचू निवासी जमुआरी थाना घोसी ने आरोप लगाया कि मोनू ने मुझे एक सप्ताह पूर्व अजमतगढ़ बाजार में बुलाया और मंदिर में ले जाकर मेरे मना करने के बावजूद उसने मेरी मांग में सिंदूर भर दिया एवं इसके बाद वह फरार हो गया।
जब जब मैंने कई बार इसको फोन पर संपर्क किया तो उसने फोन को स्विच ऑफ कर लिया और बात नहीं किया करने किया। जब मैंने यह बात अपने परिजनों से बताई और गांव के लोग जाने तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। रविवार को देर शाम जीयनपुर कोतवाली में लड़की द्वारा तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।जबकि दोनों परिवार के लोग आपस में सुलह समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं। वही मोनू के मौसी का घर लड़की के गांव में है जहां मोनू अक्सर आया जाया करता था आरोप है कि इसी दौरान दोनों में संबंध हो गया और जैसे ही मोनू ने चंदा को अजमतगढ़ बाजार में बुलाया तो वह चली आई अब मोनू इस घटना से इंकार कर रहा है और चंदा आरोप लगा रही है कि मुझसे शादी किया है। यदि यह मुझे स्वीकार नहीं किया तो मैं मुकदमा दर्ज कराउगी जिसके लिए तहरीर जीयनपुर में दी गई है। कोतवाल जीयनपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में दोनों परिजन आपस में वार्ता कर रहे हैं यदि दोनों सहमत हो जाएंगे तो ठीक अन्यथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेज दिया जाएगा।

