जयपुरिया में मनाया गया 27वां दीक्षांत समारोह, मेधावियों को मिले मेडल

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट लखनऊ में शनिवार को 27वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस दौरान 262 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा मिले। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को दीक्षांत समारोह के अवसर पर उन्हें बधाई दी और सफलता के मंत्र बताये। उन्होंने कहा “जयपुरिया लखनऊ ने प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान कर उत्क्रिस्ट योगदान दिया है।”

जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के अध्यक्ष शरद जयपुरिया ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया एक अभूतपूर्व गति से विकसित हो रही है। पिछले 50 वर्षों में जो कुछ हुआ है, उससे कहीं अधिक परिवर्तन अगले 10 वर्षों में अपेक्षित है। कभी भी सपने देखना बंद न करें, कभी भी अपने आप में विश्वास करना बंद न करें, कभी प्रयास करना बंद न करें और कभी भी सीखना बंद न करें।

डॉ. कविता पाठक, निदेशक, जयपुरिया लखनऊ ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा उन्होंने सभी छात्रों को बधाई दी। “अकादमिक पाठ्यक्रम में हुई प्रगति, हमारे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित संस्थान का प्रयास हमारे शिक्षार्थियों के लिए सीखने को रोमांचक बनाना है। “वन जयपुरिया” विचारधारा ने पाठ्यचर्या विकास में कई सहयोगों को बढ़ावा दिया है और ऐसी पहल की गई हैं जिन्होंने अकादमिक वितरण को गहराई से समृद्ध किया है। इस वर्ष सभी संकाय सदस्यों ने शिक्षाशास्त्र और मूल्यांकन में अपने पाठ्यक्रमों में नवाचार किए”, डॉ. पाठक ने कहा।

सम्मानित अतिथि श्री अरविंद गुप्ता, निदेशक और सुरक्षा प्रमुख (वैश्विक) और एसऑयपी सीआईएम में गुणवत्ता प्रबंधन प्रमुख (एपीजे एंड जीसी) ने कहा, “यह एक नई यात्रा की शुरुआत है। अपनी क्षमता का एहसास करें कि आप जीवन में क्या कर सकते हैं उसपर फोकस करें, अपनी जड़ों को कभी न भूलें, गलतियों को स्वीकार करना शुरू करें ताकि सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और अपनी खुद की कहानी बनाएं।”

संस्थान के मेधावी छात्रों को दीक्षांत समारोह के दौरान मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रगति बंसल बनी बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर तथा बेस्ट स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर (फीमेल)
स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर : प्रगति बंसल

इन्हे मिले पदक:

पीजीडीएम स्वर्ण पदक: प्रगति बंसल
पीजीडीएम रिटेल स्वर्ण पदक: सोनिका टेकचंदानी
पीजीडीएम फिनांशियल सर्विसेज स्वर्ण पदक: चिन्मयी रस्तोगी
पीजीडीएम रजत पदक: हेरा जावेद
पीजीडीएम रिटेल रजत पदक: गुरलीन कौर कोहली
पीजीडीएम फिनांशियल सर्विसेज रजत पदक: रशिका फूलवानी
पीजीडीएम कांस्य पदक: अस्मिता सिंह
पीजीडीएम रिटेल कांस्य पदक: अतीका खान
पीजीडीएम फिनांशियल सर्विसेज कांस्य पदक: तुषार मिश्रा

थ्रस्ट के क्षेत्र में इन्होने मारी बाज़ी:
(बिजनेस एनालिटिक्स) – सोनिका टेकचंदानी
(वित्त) – सोनिका टेकचंदानी
(मानव संसाधन) – प्रगति बंसल
(ऑपरेशन्स मैनेजमेंट) – दिशा श्रीवास्तव
(मार्केटिंग) – ऋचा आर्या
(रिटेल मैनेजमेंट) – अस्मिता सिंह

“यह एक गर्व का क्षण है। लगन और धैर्य मेरी सफलता की कुंजी हैं। स्नातक हो रहे जीवन की नयी उड़ान भरने के लिए उत्साहित हैं। मेरे माता-पिता ने मुझे सपने देखना सिखाया। हम ज्ञान के भंडार के साथ आज कहीं अधिक तैयार हैं और बेहतर जानकारी रखते हैं, और निस्संदेह जयपुरिया लखनऊ ने इस प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”, प्रगति बंसल, स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर ।
शालिनी जोशी बैच 1998-00 और श्री निशांत मोहनोत; बैच 2002-04 को कॉर्पोरेट उत्कृष्टता के लिए एलुमनाई एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह के अंत में जयपुरिया संस्थान के उपाध्यक्ष श्रीवत्स जयपुरिया ने छात्रों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को धन्यवाद देते हुए सभी छात्रों की उपलब्धियों और उनके माता-पिता के निरंतर समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन समय की परवाह किए बिना हमें जीवन भर सीखते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *