गोरखपुर क्राइम ब्यूरो राजेश दीक्षित : मंडल आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में सिंचाई और जल संसाधन से मंडल में जल की कमी को रोकने के लिए मंडली समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि नहरों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है टेल तक पानी पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करें जिससे नहरों में टेल तक पानी पहुंचे और किसान अपने धानो की सिंचाई समय पर कर सके और अच्छी पैदावार उपलब्ध कर सकें। अपने मंडल से सटे नेपाल की पहाड़ी हिस्सों से बरसात होने पर पानी आता है उन पानियों को संचय किया जाए जिससे पीने योग्य पानी बनाकर प्यास को बुझाई जा सके व खेतों की सिंचाई कर पर्याप्त फसलों की पैदावार की जा सके जल,पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है।पृथ्वी का तीन चौथाई यानी करीबन 71 फीसदी हिस्सा जल से भरा है,लेकिन दुर्भाग्य से इसका अल्पांश ही पीने लायक है।जल संसाधन सभी सजीवों के जीवन का आधार है।जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती।नगरीकरण और औद्योगीकरण की तीव्र रफ्तार,बढ़ता प्रदूषण तथा जनसंख्या में विस्फोटक वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है।।नदियां,ताल-तलैया,एवं जल के अन्य स्रोत स्वयं ही प्यासे होते जा रहे हैं। दूसरी तरफ गहराता जल संकट,प्राणियों के जीवन पर पूर्णविराम लगाने को उतावला नजर आ रहा है।ऐसे में,जल संरक्षण के आसान तरीकों को अपनाकर असमय दस्तक दे रहे,इस आपदा से जूझने की तैयारी कर उसके प्रभाव को कम से कम करने का प्रयास किया जाना ही मानवता के हित में है।

