जल जीवन मिशन की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जल जीवन मिशन की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल परियोजनाओं की स्थिति, संचालन एवं रख-रखाव सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रेस्टोरेशन कार्यों तथा ओवरहेड टैंक (ओएचटी) निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के०के० पांडेय, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित अन्य अधिकारीगण और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *