जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर

 
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय, पिपरसंड, लखनऊ जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा -२०२२ (कक्षा 6 में प्रवेश) हेतु आवश्यक सूचनायें- आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो आवेदन करते समय वैबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे. > ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का केवल एक ही चरण है।
> ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एवं परिजन के हस्ताक्षर सहित होना अनिवार्य है। इस वैबसाइट पर अपलोड किया जाना है। > आवेदन प्रारम्भ करने से पहले कृपया निम्नानुसार स्कैंड कॉपी तैयार रखें 1) अभ्यर्थी के हस्ताक्षर (हस्ताक्षर की इमेज का आकार 10-100 के.बी के बीच होना चाहिए।) 2) अभिभावक के हस्ताक्षर (हस्ताक्षर की इमेज का आकार 10-100 के.बी के बीच होना चाहिए।) 3) अभ्यर्थी का फोटोग्राफ (फोटोग्राफ का आकार 10-100 के.बी के बीच होना चाहिए।) (4) अभिभावक तथा अभ्यर्थी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र (हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र का आकार 50-300 के. बी के बीच होना चाहिए।) > अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण केवल केन्द्रीय सूची के अनुसार दिया जाएगा। केन्द्रीय सूची के अन्तर्गत नहीं आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी कृपया सामान्य अभ्यर्थी के रूप में आवेदन करें।आवश्यक योग्यताएँ
1) आवेदक वर्तमान सत्र 2021-22 में लखनऊ जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। 2) आवेदक की जन्म तिथि 01-05-2009 से 30-04-2013 (दोनों तिथियों भी शामिल) 3) आवेदन की अंतिम तिथि- 30-11-2021
● परीक्षा की तिथि- 30-04-2022 समय 11:30 AM जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ की हेल्पलाइन नंबर (1)9415490134

(2) 9412867677 (3)9161651425 आवेदन करने, विस्तृत जानकारी एवं प्रदेश विवरणिका (PROSPECTUS) के लिए .www.navodaya.gov.in पर देखें । उक्त जानकारी प्राचार्य विजय कुमार बाजपेयी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *