
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ में छात्रों ने अध्यापकों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखा, जवाहर नवोदय विद्यालय ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से देखने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की. विद्यालय के कक्षा 10 और 12 के छात्रः और छात्राएं परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखने के लिए राजभवन गए थे। 100 छात्रों ने राज्यपाल के साथ कार्यक्रम को देखा, साथ में 4 शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। उक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य वी के बाजपेई ने दी।

