चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2 अप्रैल 2022 को

जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
हम नया वर्ष 1 जनवरी को मनाते हैं, परंतु हिंदू नव वर्ष 1 जनवरी को नव वर्ष नहीं मानता है, क्योंकि हिन्दू नव वर्ष चैत्र महीने की पहली तारीख अर्थात चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही नया वर्ष (नव संवत्सर)माना जाता है। जो मार्च महीने के अन्त में या अप्रैल के महीने में होता है। अर्थात हिन्दू मान्यता के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होने वाला वर्ष नव संवत्सर या हिन्दू नव वर्ष के नाम से जाना जाता है। सन 2022 में हिन्दू नव वर्ष दिनांक 02 अप्रेल, शनिवार से प्रारम्भ होगा और अगले वर्ष चैत्र के कृष्ण पक्ष अमावस्या दिनांक 21 मार्च, सन 2023 मंगलवार को समाप्त होगा।
स्मृतिसार तथा श्रुति के अनुसार संवत्सर उसे कहते हैं जिसमें मासादि भलीभाँति निवास करते हैं। इसका दूसरा अर्थ है बारह माह का काल विशेष अर्थात एक वर्ष का समय संवत्सर कहलाता है।

