जिज्ञासु आनंद सिंह ने नीट में पाई सफलता
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोयल आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ के वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र जिज्ञासु आनंद सिंह ने नीट में सफलता पाई है। उनकी सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों ने खुशी जताई है। राजधानी के इंदिरा नगर सेक्टर 17 निवासी जिज्ञासु आनंद सिंह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने पिता डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत बताया। गोयल आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज अयोध्या रोड लखनऊ के प्रिंसिपल डॉक्टर अविनाश श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी है।

