जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा खजनी तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद

जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आज दिनांक 16.07.2022 को खजनी तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए जिससे आमजनमानस को बेवजह परेशान होना न पड़े ।
इसी क्रम में संपूर्ण समाधान दिवस में आए सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *