जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बैरको की सघन तलाशी ली गयी इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नही मिला।
जिलाधिकारी के द्वारा जेल अस्पताल जाकर भर्ती बंदियो के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी और निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से इनके स्वास्थय की जांच की जाए। पाकशाला में जाकर बन्दियों के भोजन, नाश्ता के गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए गए कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गयी और जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

