जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति टी. बी. कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न

जौनपुर 31 दिसम्बर, 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति टी. बी. कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी।
समीक्षा में टी-बी-मरीजों की खोज उनका उपचार और उनके पोषण की समीक्षा करते हुए टी.बी. के कुल 10 लक्षणों के आधार पर जनपद में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाकर टी.बी-रोगियों को खोजने के निर्देश दिये गये। 100 दिवसीय अभियान में सभी विभागों की सहभागिता सहित पल्स पोलियों एवं कोरोना बीमारी रोकथाम की तर्ज पर टीवी-रोग को समाज से उन्मूलित किये जाने का आहवान किया गया। टी.बी-मरीजों को उपचार की अवधि तक सभी को निःक्षय मित्र बनने हेतु अपील करते हुए पुण्य लेने हेतु कहा गया। निःक्षय मित्र देश को कोई भी नागरिक, जन प्रतिनिधि, उद्योग एवं व्यापार घराने, स्वयं सेवी एवं शैक्षणिक संस्थायें निःक्षय मिल बनकर टी बी रोगियों को उनके उपचार के दौरान पोषण सामग्री प्रदान कर उन्हें रोग से ठीक होने में अपनी मदद कर सकते हैं। निःक्षय मित्र बनने के लिए निःक्षय 2.0 पोर्टल पर अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल एड्रेस की इंट्री करना आवश्यक है।
पोषण पोटली में निम्नलिखित पोषण सामग्री टी-बी रोगियों को दी जाती है। 1 kg मूंगफली, 11 kg भुना चना, 1 kg गुड़, 1 kg सन्तू, 11 kg तित्न या गजक निःक्षय मित्र अपनी इच्छानुसार अन्य पोषण सामग्री भी प्रदान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *