जौनपुर 14 जून 2025 (सू०वि०)- जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में थाना गौराबादशाहपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई। ये शिकायतें पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी थीं। 08 मामले राजस्व के और 02 पुलिस विभाग से संबंधित थे, जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया और अन्य सभी प्रकरण में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजी गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय, राजस्व विभाग से कानूनगो और लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

